शेयर बाजार में जारी रहा रिकॉर्ड बनने का सिलसिला, निवेशकों को एक दिन में ₹1.95 लाख करोड़ का मुनाफा
thenewsnetic.com
शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज गुरुवार 4 जुलाई को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने दिन के कारोबार के दौरान अपना नया ऑलटाइम हाई छुआ। हालांकि साथ ही निवेशकों ने बाजार में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली की। इसके चलते कारोबार के अंत में दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति दिन भर में करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ी | Kanchan Thakur