Site icon thenewsnetic.com

पर्यावरण दिवस

पर्यावरण दिवस

हिरणी  टीचर ने पूरी कक्षा में आकर कहा, कल पर्यावरण दिवस है। कल स्कूल मे पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा।  कल  सभी बच्चे स्कूल  में अपने घर से अपने  साथ एक पौधा लेकर आएंगे।  अगले दिन सभी बच्चे बुलबुल गौरैया ,मिट्ठू तोता , कालू कौवा ,गिल्लू गिलहरी ,गोलू बंदर ,टोमी कुत्ता ,डब्बू जिराफ, मीकू खरगोश  आदि सभी  बच्चे एक-एक पौधा लेकर आए थे। परंतु मिन्की मैना बीमारी के कारण स्कूल नहीं आई थी। उसको नहीं पता था।  कि पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। जिससे  वह अपने साथ कोई पौधा भी नहीं लाई थी। सुबह प्रार्थना के बाद  ,हिरणी टीचर ने सभी बच्चों को स्कूल के बगीचे में ले गई।  सभी बच्चों ने खुदाई करके पौधों को लगाया। मिन्की मैना  उदास लग रही थी। उसने कोई पौधा नहीं लगाया तब हिरनी टीचर ने बोला कोई बात नहीं तुम सभी पौधों में पानी डाल दो। मिकी मैना  बहुत खुश हुई। उसने सभी पौधों में थोड़ा-थोड़ा पानी डाला।  फिर हिरणी  टीचर ने सभी बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के बारे में जानकारी दी। टीचर के साथ सभी बच्चे गाने लगे  “पर्यावरण है हम सब का प्यार आओ धरती को हरा भरा बनाए   “कुछ दिनों के बाद पौधे बढ़ने लगे। और चारों तरफ हरा-भरा हो गया  अब स्कूल का बगीचा बहुत सुंदर दिखाई देने लगा। 

लेखिका : कंचन ठाकुर

Exit mobile version